शोषण के विरुद्ध आवाज उठाएं महिलाएं : डा. प्रियंका
देवबंद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नव ज्योति अश्व कल्याण महासमिति के तत्वावधान में गांव भायला में नव शक्ति एवं नई दिशा महिला समितियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय पशु चिकित्सालय की डा. प्रियंका ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों का जिक्र करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। ब्रुक इंडिया के सीएफ सियानंद ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। नव ज्योति समिति के संगठन मंत्री कंवरपाल ने महिला शिक्षा पर विचार रखें। गांव खुदाबख्शपुर की महिला रेखा रानी ने महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताया। भायला की रामकली व बबीता ने महिला अधिकारों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान महिलाओं से किया। इस मौके पर अनपढ़ बहू नाटिका का सजीव मंचन किया गया। गिरीश ¨सह, अनंत, विजय त्यागी, अशोक कुमार, गोवर्धन दास का विशेष सहयोग रहा।

