पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता चौधरी मुनव्वर हसन के इकलौता पुत्र चौधरी नाहिद हसन किसी परिचयए के मोहताज नही है। चौधरी नाहिद हसन ने भी अपने पिता की तरह ही भारतीय राजनीति मे अपना नाम कमाया है नाहिद हसन समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधान सभा के सदस्य हैं और कैराना विधानसभा से दो बार विधायक चुने जा चुके हैै। नाहिद हसन का जन्म शामली जिले के कैराना के एक मुस्लिम गुर्जर परिवार में 1 October 1988 को हुआ। उनकी माता बेगम तबस्सुम हसन भी 2009 में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कैराना लोकसभा के लिए चुनी गई थी।

शिक्षा:
देहरादून के कर्नल ब्राउन से स्कूलिंग के बाद नाहिद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में होम्स इंस्टीट्यूट से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है। 2008 मे पिता चौधरी मुनव्वर हसन जी की सड़क हादसे में निधन होने के बाद नाहिद हसन ने ऑस्ट्रेलिया देश को छोड़ भारत मे ही रहने का फेसला किया और जिस तरह पिता चौधरी मुनव्वर हसन जी ने अपनी सारी ज़िंदगी लोगो की सेवा करने मे बिताई उसी तरह नाहिद हसन भी लोगो की सेवा मे लग गये और भारतीय राजनीति मे अपना बाड़ा स्थान कायम किया।

राजनीतिक सफ़र:
नाहिद हसन दो बार कैराना विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी से विधायक चुने जा चुके है। वह 2017 में उत्तर प्रदेश की 17 विधानसभा के लिए दूसरी बार चुने गए।
From | To | Position |
---|---|---|
2014 | Mar-2017 | Member, 16th Legislative Assembly |
Mar-2017 | Now | Member, 17th Legislative Assembly |