कल सहारनपुर का मूड बदलने आ रहे प्रियंका और राहुल,काफी भीड़ जुटने की उम्मीद
सहारनपुर:- कल देवबन्द में हुई गठबंधन रैली के बाद सहारनपुर की जनता का मूड बदलने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी आ रहे है।
दोनो भाई बहन कल जिले की जनता को सम्बोधित करेंगे जिसमें वे अपने प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।जैसा आज हुआ कि,मायावती ने भाजपा से ज़्यादा हमला कांग्रेस पर बोला अब कल यह देखना होगा की कल दोनो दिग्गज किस पर हमला बोलते है।
कल यह रैली सहारनपुर में गांधी पार्क मैदान में होगी जहा भारी संख्या भीड़ के जुटने की उम्मीद है।

