सरकारी डिजिटल रिकॉर्ड में आज भी जिंदा हैं विधायक राजेंद्र राणा

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा का निधन हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है। उनके जाने के बाद देवबंद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ आैर नए विधायक काे चुने भी एक साल हाेने काे है। आपकाें यह जानकर हैरानी हाेगी कि इतना कुछ बदल जाने आैर समय बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर इस जानकारी काे अपलाेड नहीं किया गया। सहारनपुर जिला प्रशासन की अॉफिसियल वेबसाइट सहारनपुर डॉट कॉम पर अभी तक देवबंद विधायक राजेंद्र राणा ही दर्ज हैं।

सहारनपुर डॉट.कॉम के नाम से जिला प्रशासन की आॉफिसयल वेबसाईट है। इस वेबसाइट पर सारा सरकारी डाटा उपलब्ध है आैर स्थानीय स्तर पर एनआईसी का अलग से सेंटर है। इस सेंटर में काम करने वाले एक्सपर्ट आैर कर्मचारी कहने के लिए ताे रोज वेबसाइट काे रिफ्रेश आैर अपडेट करते हैं लेकिन लापरवाही इतनी है कि पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा का निधन हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है आैर नए विधायक माविया अली भी फरवरी माह में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेंगे।

इतना समय बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की आॅफिसियल वेबसाईट काे अभी तक अपडेट नहीं किया गया है। वेबसाइट के मुख्य प्रष्ठ पर ही जब आप पॉलिटिकल पेज के लिंक पर क्लिक करते हैं यहां ताे अब तक सहारनपुर के सांसद आैर विधायकाें की पूरी जानकरी मिलती है। हैरान कर देने वाली बात यह सामने आ रही है कि देवबंद विधायक का नाम अभी तक राजेंद्र राणा ही दर्ज है। जबकि कांग्रेस यहां समाजवादी पार्टी से यह सीट छीन चुकी है।

Facebooktwitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *