उत्तर प्रदेश की टॉप सात सीटाें पर किसकाे मिले कितने वाेट, देखें लिस्ट

जानिए यूपी की टॉप 7 सीटाें पर किसकाे कितने वाेट मिले …

सहारनपुर की सात सीटें पूरे प्रदेश की टॉप 7 सीटें हैं। यह वही जिला है जहां पर पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हुआ है। आईए हम आपकाें बताते हैं कि सहानपुर की साताें सीटाें पर किसकाें काे कितने वाेट मिले आैर इन सीटाें पर काैन जीता

देवबंद

देवबंद नगरी में भाजपा काे जीत मिली है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी ब्रिजेश सिंह काे 1 लाख 2 हजार 224 वाेट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी माजिद अली 72 हजार 844 वाेट के साथ यहां दूसरे स्थान पर रहे हैं।

बेहट

पूरे उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की लहर दिखी ताे नरेश सैनी ने प्रदेश की नंबर विधान सभा सीट काे गठबंधन की झाेली में डाल दिया। यहां गठबंधन काे 96 हजार 812 वाेट मिले हैं।

सहारनपुर देहात

इस सीट पर बसपा आैर भाजपा काे लगभग बराबर वाेट मिले आैर गठबंधन के प्रत्याशी मसूद अख्तर ने सहारनपुर देहात सीट से कुल 87,689 वाेट लेकर जीत हांसिल की।

रामपुर मनिहारन

अंतिम राउंड के नतीजाें के मुताबिक यहां भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार निम काे 76 हजार 465 वाेट मिले जबकि रविंंद्र कुमार माेल्हू काे 75 हजार 870 वाेट मिले।

सहारनपुर नगर

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे संजय गर्ग काे 1 लाख 27 हजार 210 वाेट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर रहे भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर काे यहां 1 लाख 22 हजार 574 वाेट ही मिल पाए।

नकुड़ विधान सभा सीट

इस सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे डा. धर्म सिंह सैनी काे 94 हजार 375 वाेट मिले जबकि इसी सीट से चुनाव मैदान में कूदे कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद काे 90 हजार 318 वाेट मिले।

गंगाेह

इस सीट पर गठबंधन से इमरान मसूद के भाई नाेमान मसूद चुनाव लड़ रहे थे आैर यह वही सीट हैं जहां सपा के बागी प्रत्याशी इंद्रसैन ने साईकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ा। यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी काे 99 हजार 446 वाेट मिले हैं।

Facebooktwitter

Leave a Reply

Your email address will not be published.