सहारनपुर:- आज जिले के शाकुम्भर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत की।मुख्यमंत्री योगी ने पहले प्रसिद्ध शाकुम्भरी मन्दिर में पूजा अर्चना की।
इसके बाद उन्होंने एक रैली को सम्बोधित किया जिसमे उन्होंने विपक्ष व विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा।और सहारनपुर जिले से भाजपा को जिताने की अपील की।

उनकी रैली में काफी लोगो के जुटने की उम्मीद थी और इसी को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क नज़र आया।

उनके मंच पर सहारनपुर से भाजपा के प्रत्याशी श्री राघव लखनपाल शर्मा जी,राहुल लखनपाल शर्मा व सहारनपुर क्षेत्र के बीजेपी विधायक भी नज़र आये।


