सहारनपुर:- कल प्रिंयका गाँधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में रोडशो करेंगे।आज प्रिंयका व राहुल गांधी का सहारनपुर में जनसभा को सम्बोधित करना रदद् हुआ जिसके चलते सहारनपुर जिला प्रशासन ने प्रत्याशी को कल रोडशो की अनुमति दे दी है।

आज मौसम खराब के चलते नही पहुच सके थे प्रिंयका और राहुल गांधी।इसके बाद आज मीडियासे वार्ता में इमरान मसूद ने कहा था की वे कल रोडशो की अनुमति प्रशासन से लेंगे।

कल प्रिंयका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया सरसावा एयरबेस पर हेलीकॉप्टर से पहुचेंगे जिसके बाद वे कार के रास्ते सहारनपुर गोल कोठी जैन बाग के पास से अपना रोडशो 10 बजे शुरू करेंगे।लगभग 1 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा ये रोडशो।