देवबंद में शुक्रवार को देवबंद-रुड़की मार्ग पर अचानक हाईवे धंस गया जिससे एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया तेज गति होने के कारण टैंकर तो निकल गए लेकिन इसके पहिए जमीन में धंस गए।

deoband-roorkee highway truck accident
इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। यह दुर्घटना शुक्रवार 11:00 बजे के आसपास हुई। रुड़की से चलकर एक ट्रक जिसमें केमिकल भरा हुआ था देवबंद की ओर आ रहा था गांव दुग्चेदा के पास इसी दौरान अचानक हाईवे धंस गया जिससे टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया टैंकर के पहिए जमीन में धंस गए लेकिन टैंकर आगे निकल गया इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है हाईवे धसने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने हाइवे को बैरिकेड कर दिया देवबंद मंगलौर रोड को इसलिए बंद किया गया ताकि कोई अन्य दुर्घटना ना हो