देवबन्द में भाजपा नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर की हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी

सहारनपुर/देवबन्द:- सहारनपुर के देवबन्द में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक यशपाल सिंह देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देवबन्द-मानकी रोड पर अज्ञात हमलावरों यशपाल को गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक बीजेपी नेता ग्राम प्रधान के बड़े भाई हैं,जानकारी के अनुसार मृतक देवबंद विधानसभा के गांव मिरगपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार के बड़े भाई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस कॉम्बिंग कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश में चल रहे उपचुनावों के बीच भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मिरगपुर के प्रधान के बड़े भाई की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी और फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इसके बाद से पार्टी नेताओं में भी आक्रोश बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

Facebooktwitter

Leave a Reply

Your email address will not be published.