देवबन्द में भाजपा सभासद की गोली मारकर हत्या,देवबन्द पुलिस के लिए बड़ी चुनौती।

देवबन्द/सहारनपुर:- देवबन्द क्षेत्र में इसी हफ्ते में बदमाशों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया जिसमें आज पालिका सभासदकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

देवबंद क्षेत्र के गांव जुड्डा के रहने वाले धारा सिंह देवबंद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता मनाेज चाैधरी के रिश्तेदार हैं और वर्तमान सभासद भी थे। शनिवार सुबह देवबंद में ही रेलवे फाटक के पास उनकी अज्ञात बदमाशाें ने गाेली मारकर हत्या कर दी। वारदात काे अंजाम देकर हत्याराेपी फरार हाे गए। दिन दहाड़े हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

भाजपा नेता की हत्या की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा समेत सैकड़ों भाजपाई मौके पर जमा हो गए और पुलिस की कार्यशैली को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एक सप्ताह के अंदर देवबंद में हुई दूसरे भाजपा नेता की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सहारनपुर के एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर क्राइम ब्रांच को मौके पर भेजा गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब हो कि रविवार को भी बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से देवबंद क्षेत्र में गैंगवार की आशंका पनपने लगी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों का फोर्स भी तैनात किया गया है। पुलिस ने मृत सभासद का शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Facebooktwitter

Leave a Reply

Your email address will not be published.