देवबन्द:- बीते दिनों रनखण्डी गांव में क्षेत्रीय विधायक व गाँव वालो के बीच आपसी विवाद को लेकर बहसबाजी हुई थी जिसके पश्चात विधायक समर्थको व गाँव के कुछ युवको के बीच मारपीट हुई।जिसमे रनखण्डी गांव के सात युवको पर रिपोर्ट दर्ज है,सातो युवको को पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

आज सुबह गाँव के गणमान्य लोग व अन्य लोगो ने देवबन्द थाना पहुच कर गाँव के युवको पर लगी धाराओ को फर्जी बताया और कहा की यह सब साजिश के तहत है।ग्रामीणों ने मांग की कि इन धाराओ को जल्द से जल्द हटाया जाए।

आपको बताते चले की युवको पर धारा 307 समेत विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज है।