देवबन्द:- नगर के स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में कल देर रात कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद साहब द्वारा एक कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमे इमरान मसूद ने कांग्रेस के वोट देने पर जोर दिया तो वही उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी पर जमकर वार किये।

अपने लिए उन्होंने कहा की मै तो मज़दूर हु मेरी मज़दूरी मुझे वोट देकर अदा कर देना।यह भी कहा की ऐसे तो कोई भी आकर 15-20 करोड़ देकर टिकट लेगा और आपके मुद्दे ज्यो के त्यों रहेंगे।मैं ज़मीनी नेता हु,आप सभी लोग मुझे स्पोर्ट करें।