भगवान पुष्पदंत की 27 फीट ऊंची मूर्ति का जलाभिषेक

सहारनपुर के नानौता नगर स्थित निर्मलायतन भवन में भगवान पुष्पदंत की विश्व की सबसे ऊंची 27 फीट खडगासन मूर्ति का 1008 कलशों द्वारा जलाभिषेक किया गया। खडगासन मूर्ति पर जलाभिषेक के साथ ही निर्मलायतन भवन में चल रहा पंचकल्याणक कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रतिमा पर जलाभिषेक आगामी 7 दिनों तक जारी रहेगा।

सहारनपुर रोड स्थित श्री दिगंबर जैन गुरु तीर्थ भवन निर्मलायतन जैनाचार्य 108 श्री निर्मल सागर जी के आशीर्वाद से 108 श्री नयन सागर जी महाराज के पवित्र सानिध्य में 17 फरवरी से पंचकल्याणक कार्यक्रम आरंभ किया गया था, जो शुक्रवार को भगवान पुष्पदंत की मूर्ति के जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गया।

दिन का आरंभ महाराज श्री के आशीर्वाद से पूजा-हवन के साथ किया गया। इसके बाद 1008 कलश द्वारा भगवान पुष्पदंत की मूर्ति का जलाभिषेक किया गया, जो शाम करीब 5 बजे तक चला। इस दौरान दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

बताया गया है कि मूर्ति पर आगामी 2 मार्च तक जलाभिषेक किया जाएगा। इसी के साथ निर्मलायतन भवन में नवनिर्मित कलश मंदिर जी में प्रतिमाएं स्थापित की गई। गया। महाराज श्री ने प्रवचन दिए।

जैन आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज ने नानौता में शांतिपूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया और पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम की सराहना करते हुए थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Source-Amarujala

Facebooktwitter

Leave a Reply

Your email address will not be published.