भूरा में कैराना बाईपास पर चौराहे पर प्रणाली के ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया बड़ी मुश्किलों के बाद फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

भूरा में कैराना बाईपास  चौराहे पर पराली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई आग लगने के बाद आसपास मौजूद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया जल्दी-जल्दी में घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ी ही मुश्किल के बाद आग बुझाई अभी किसी को आग लगने का कारण  नहीं पता चल सका है।

 

 

जानकारी से यह पता चला कि कैराना बाईपास भूरा चौराहे के पास किसान राशिद व इरफान ने पराली का भंडार लगा रखा था। पराली के ढेर में अचानक आग लग गई  जिससे लाखों रुपए की पराली जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही SDM मणि अरोरा, CO  वह अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई वही फायर ब्रिगेड विभाग की तरफ से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया सभी ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी मदद की।