आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर नुक्कड़ों पर चर्चाएं तेज़ हो चुकी है।हालाकी अभी सिर्फ सपा-बसपा गठबंधन ही हुआ है।नुक्कड़ों पर लोग गठबंधन प्रत्याशी को लेकर असमंजस में है।

वही,गठबंधन प्रत्याशी को लेकर हाईकमान ने दो लोगो की और इशारा किया है जिसमे एक नाम हाजी फ़ज़लुर्रहंमान और दूसरा नाम आशु मलिक साहब का भी है।आशु मलिक साहब मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते है।

दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से इमरान मसूद साहब लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी जता रहे है।इमरान मसूद साहब की चुनावी तैयारी भी जबरदस्त चल रही है।

भाजपा की ओर स्थिति साफ ही नज़र आती है भाजपा अपनी ओर से शायद इस बार भी अपने सीटिंग सांसद राघव लखनपाल को ही मौका देगी।भाजपा की ओर से अभी तक कोई अन्य विकल्प नज़र नही आ रहा है।

वैसे अभी किसी भी ओर से स्थिति साफ नही है उम्मीद है जल्द ही स्थितियां साफ नज़र आएंगी।