सहारनपुर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में पिछले दो चुनाव के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ। इस बार सभी 7 सीटों पर 71.01% मतदान हुआ जबकि 2017 में 73.36% और 2012 में 71.30% मतदान हुआ था।
सहारनपुर जनपद की सभी 7 सीटों पर कुल 25,86,029 वोटर है, इनमें पुरुष वोटर 13,67,045, महिला वोटर 12,18,857 और 127 अन्य वोटर है। जनपद की 7 सीटों पर कुल 71.01% वोटिंग हुई। 18,36,419 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। जबकि 7,49,610 वोटर्स ने वोट नही डाले।
सूची:
विधानसभा | वर्ष 2012 | वर्ष 2017 | वर्ष 2022 |
| देवबंद | 67.00% | 71.53% | 67.72% |
| बेहट | 72.91% | 75.04% | 74.96% |
| नकुड़ | 77.18% | 77.53% | 75.90% |
| सहारनपुर नगर | 62.83% | 69.24% | 64.62% |
| सहारनपुर देहात | 73.69% | 74.81% | 73.19% |
| रामपुर मनिहारान | 73.30% | 73.44% | 69.46% |
| गंगोह | 72.21% | 71.98% | 71.25% |
| कुल | 71.30% | 73.36% | 71.01% |


